नैनीताल। रुकुट कंपाउंड निवासी गोपाल देवल दो दिन से लापता हैं। गोपाल के पुत्र नितिन देवल डीएसबी परिसर में छात्र संघ के संयुक्त सचिव हैं। नितिन ने तल्लीताल थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार गोपाल को भीमताल में किसी से रुपये लेने थे। इसीलिए वह पांच जुलाई की सुबह बाइक पर सवार होकर निकले, तब से वह लापता हैं। पुलिस ने गोपाल की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उनका पता नहीं चल सका।