फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी बरामद, प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सप्ताहभर पूर्व लापता किशोरी को पुलिस ने काशीपुर से बरामद कर लिया। उसके प्रेमी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हिम्मतपुर डोटियाल क्षेत्र की महिला ने 29 जून को पुलिस को तहरीर दी। बताया था कि 28 जून की रात वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ एक ही चारपाई पर सोई थी। रात 10:30 बजे वह जगी तो देखा कि पुत्री लापता थी। उसने ग्राम ढेला निवासी रमेश सिंह रावत पर अपनी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का शक भी जताया था। पुलिस तभी से लापता किशोरी की तलाश में थी। महिला एसआई सिमरन को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लापता किशोरी काशीपुर में है। सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह काशीपुर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से प्रेमी को बरामद कर लिया। उसके साथ प्रेमी रमेश को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त चिकित्सालय में पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया। पुलिस ने रमेश के खिलाफ धारा 363, 366, 376 आईपीसी, 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी रमेश को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें