रामनगर (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय की छात्रा के खाते से अज्ञात लोगों ने 4500 रुपये निकल लिए। ग्राम शिवलालपुर रिउनिया निवासी अदिति बोरा राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। उसने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 25 जून को उसका एटीएम कार्ड, पासवर्ड की पर्ची भी कहीं खो गई थी। उसने अपना एटीएम ब्लॉक भी नहीं कराया था। इसी बीच किसी ने उसके बैंक खाते से 4500 रुपये निकाल लिए। जब छात्रा बृहस्पतिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में अपनी पासबुक में एंट्री कराने गई तो इसका पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।