खटीमा के राजीवनगर इलाके में शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें राजीव नगर निवासी अवधेश पांडेय (28), अनिल पांडेय (34), विनोद पांडे (30), कमला पांडे (22), किरन (35), कुनाल सोनी (16) घायल हो गए। इन सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि रात करीब 10.40 से 11 बजे तक राजीव नगर में दो पक्षों में मारपीट होती रही। दोनों पक्षों के घायलों के एक साथ पहुंचने से अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।