बाजपुर में गांव चकरपुर निवासी अरविंद कुमार शनिवार शाम पांच बजे किसी कार्य से अपनी कार (यूके18जी 0639) से रामराज रोड पर आया था। उसने एक दुकान के आगे कार खड़ी कर दी। लौटने पर कार के शीशे टूटे मिले और कार में रखा पर्स गायब था। पर्स में करीब साढ़े तीन हजार रुपये की नकदी थी। घटना की सूचना कोतवाली में दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े कार के शीशे तोड़कर हुई घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।