फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल रोड पर महिला पर्यटक के ऊपर चढ़ी कार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लुधियाना से परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटक के ऊपर माल रोड पर कार चढ़ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हादसा होने पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


25 वर्षीय रुचि जैन अपने परिवार के साथ शनिवार देर रात माल रोड स्थित एक होटल पर चाट खा रही थीं। इसी बीच अचानक राजस्थान नंबर की ऑडी कार उनके ऊपर चढ़ गई। घटना के समय उनके हाथों में दो साल की बेटी थी। वह सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर तमाम व्यापारी व अन्य लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों ने ऑडी कार को रोक लिया। तुरंत ही रुचि को उठाकर गाड़ी से बीडी पांड जिला अस्पताल लाया गया। रुचि के पैर गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। परिजनों ने उनका एक्सरे कराने की मांग की, लेकिन कोई एक्सरे टेक्निशियन मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में फोन पर ही रात 11 बजे टेक्निशियन को अस्पताल बुलाकर उनका एक्सरे कराया गया। रुचि ने बताया कि उनके पति व्यापारी हैं। जिस कार से हादसा हुआ वह कार राजस्थान के जयपुर निवासी व्यापारी जोगिंदर चौधरी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला पर्यटक के ऊपर चढ़ी कार, हंगामा
लुधियाना की महिला पर्यटक परिवार के साथ आई थी सरोवर नगरी घूमने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें