फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से खींच कर शौचालय संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बाइक तेज चलाने का विरोध करना एक शौचालय संचालक को भारी पड़ गया। देख लेने की धमकी देकर मौके से गया युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ वापस आ धमका और दुकान पर सामान खरीद रहे शौचालय संचालक को सड़क पर खींच कर जमकर पीटा।
विज्ञापन

तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास स्थित सुलभ शौचालय के संचालक रिंकू का भाई आकाश बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से बाहर निकल रहा था। इसी बीच एक युवक बहुत तेज रफ्तार बाइक लेकर मौके से निकला। आकाश ने बाइक धीरे चलाने को कहा तो युवक आगबबूला हो गया और देख लेने की धमकी देकर मौके से चला गया। कुछ देर बाद आकाश का भाई रिंकू पास ही दुकान पर सामान खरीदने गया तो पांच युवक मौके पर आ धमके। पांचों युवकों ने सामान खरीद रहे रिंकू को सड़क पर घसीट लिया। पास खड़ी स्कूटी जमीन पर गिरा दी और सारा सामान बिखेर दिया। इससे पहले रिंकू कुछ समझ पाता युवकों ने उसे सड़क पर पटक दिया। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। स्थानीय दुकानदारों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। रिंकू ने पुलिस को सूचना दी तो तल्लीताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मारपीट करने वाले पांच लोगों में एक नैनीताल का निवासी है जबकि दो अन्य मुरादाबाद के निवासी हैं। दो अन्य का पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि दो आरोपी होटलों में काम करते हैं। तल्लीताल पुलिस ने देर रात तक आरोपियों की होटलों में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन


तेज बाइक चलाने का विरोध करने पर पांच युवकों ने दिया घटना को अंजाम
होटल में काम करने वाले युवकों ने देर रात दिखाई गुंडई
सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने की आरोपियों की तलाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें