फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सौंपी अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मालधनचौड़ क्षेत्र की महिला ने दो युवकों पर तमंचा दिखाकर उसकी बेटी को अगवा कर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में अभद्रता कर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार 11 जून की देर रात बरहैनी बाजपुर निवासी युवक उसके घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर उसकी बेटी का अपहरण कर पहले रामपुर, फिर दिल्ली ले गया। आरोपी के साथ आया दूसरा व्यक्ति नकाबपोश था। इस कारण वह उसे नहीं पहचान सके। बेटी को दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी की यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। बरहैनी पुलिस चौकी तक मामला पहुंचने के बावजूद कार्रवाई न होने का भी आरोप है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता समझौते की भी उम्मीद जताई है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कौशिक का कहना है कि केलाखेड़ा के पास स्थित गांव के लोग इस युगल को लेकर शुक्रवार को चौकी में आए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया तो किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की। दोनों पक्ष रिश्तेदार थे, इसलिए दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें