रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर रोड पर एनएच 121 नयागांव चौहान के बगीचे में बृहस्पतिवार को मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखा गया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए पांच टीमें पर्चे लेकर कई थानों में भेजी गई हैं। पर्चे में फोटो के साथ उसका हुलिया भी छपा है, जिसको लेकर उसकी पहचान कराने में जुटे हैं। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। हर दिशाओं में जांच करने के साथ ही पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी कोई ठोस जानकारी नहीं लग पाई है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुुलासा करेगी।