फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आयी युवती ने दूसरे संप्रदाय के युवक से रचाया विवाह।

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। हल्द्वानी से रिश्तेदारी में आई युवती ने गुपचुप तरीके से उच्च न्यायालय में जाकर दूसरे संप्रदाय के युवक से शादी कर ली। हल्द्वानी के इंदिरानगर क्षेत्र में रहने वाली युवती का लंबे समय से अपने पड़ोस में रहने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने उच्च न्यायालय नैनीताल में अपने विवाह की पत्रावलियां लगाई थीं। पिछले कुछ समय से युवती अपनी रिश्तेदारी में यहां वीआईपी गेट कॉलोनी में रह रही थी। जहां उसने सोमवार को अपने प्रेमी को बुलाया और उसके साथ उच्च न्यायालय चली गई। जहां न्यायालय से दोनों को साथ रहने की अनुमति मिल गई। जैसे ही युवती घर से लापता हुई तो उसकी मां ने युवक के खिलाफ कोतवाली में अपहरण की तहरीर दी। कोतवाल रवि कुमार सैनी का कहना है कि पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर दिया लेकिन मंगलवार को की गई छानबीन में पता चला कि उच्च न्यायालय ने सोमवार को ही युवक-युवती को साथ रहने की अनुमति दे दी है। इसलिए पुलिस ने मुकदमे को निस्तारित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें