फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बैंक मैनेजर बता महिला के एकाउंट से उड़ाये 47 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। खुद को बैंक मैनेजर बता साइबर अपराधियों ने एक महिला के खाते से 47 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक समेत कोतवाली पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ईदगाह रोड खताड़ी निवासी पूनम देवी का बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। सोमवार सुबह पूनम देवी के मोबाइल पर फोन आया कि वह देहरादून से स्टेट बैंक का मैनेजर बोल रहा है। आपका खाता बंद हो गया है, अगर आपको खाता शुरू करवाना है तो उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आएगा और वह उसका ओटीपी नंबर उसे बता दे। इससे उसका खाता फिर से शुरू हो जाएगा। पूनम ने उसकी बात पर विश्वास कर अपने मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर कथित बैंक मैनेजर को बता दिया और इसके कुछ देर बाद ही उसके बैंक खाते से 9800, 9999, 9999, 9000, 9999 के हिसाब से कुल पांच बार में 47 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब पूनम ने अपने परिजनों को बंद खाता चालू करवाने की बात बताई तो उनका माथा ठनका। पूनम ने स्टेट बैंक की शाखा पर जाकर खाते से जमा-निकासी की डिटेल ली तो इससे अवैध निकासी की पुष्टि हो गई। इस पर पूनम ने शाखा प्रबंधक समेत कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। पूनम ने पुलिस से गायब रकम दिलाने समेत ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। कोतवाली में तैनात एसआई सुमन पंत ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से ठगों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें