फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मी को जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन कर्मी को धमकाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिछले दिनों अवैध खनन रोकने पर खनन माफिया ने अपर कोसी बीट रेंज के वन रक्षक मोहित रावत, वन दरोगा मुंशीराम प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों ने स्थानीय कोतवाली में ग्राम मदनपुर छोई निवासी कन्नू मनराल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी। इसके तहत दोनों पीड़ितों ने सोमवार को स्थानीय कोतवाली में अपने बयान दर्ज कराए थे। उन्होंने दोहराया कि आरोपी कन्नू ने मोहित के फोन पर कॉल की थी। इस दौरान गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसलिए पुलिस ने मंगलवार को कन्नू के खिलाफ धारा 504/506 के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें