फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर मे टप्पेबाजों का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस की निष्क्रियता के चलते टप्पेबाज पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं गाजियाबाद यूपी निवासी आनंद रावत की पत्नी राधा रावत मंगलवार रात साढ़े नौ बजे ट्रेन से यहां पहुंची। वह ऑटो से मधुवन कॉलोनी पीरूमदारा स्थित अपने मायके जा रही थी कि तभी पीरूमदारा पुलिस चौकी और पेट्रोल पंप के बीच महिला के हाथ से पर्स छीन बाइक पर सवार तीन उचक्के फरार हो गए। पर्स में 30 हजार रुपये, एटीएम कार्ड आदि अन्य जरूरी चीजें थी। राधा ने तुरंत घटना की सूचना पीरूमदारा चौकी पुलिस को दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि क्षेत्र की नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग की जा रही है। चार दिन में छीना, झपटी, टप्पेबाजी की चार घटनाएं होने के बावजूद न तो किसी घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी या छीने गए सामान की बरामदगी ही हो सकी है। इस कारण लोगों में पुलिस की निष्क्रियता के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें