फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल सप्लाई करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो सदस्यों को दबोच लिया। उनके पास से नौ एमएम की दो पिस्टल और तीन खाली मैगजीन बरामद हुई हैं। बताते हैं कि गिरोह यूपी के मुरादाबाद और रामपुर से पिस्टल लाकर तराई के काशीपुर ओर बाजपुर क्षेत्र में सप्लाई करता था। एक पिस्टल 40 से 60 हजार की बेचते थे। देसी मार्का पिस्टल पर यूएसए लिखा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी एएसपी आयुष अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ शुगर मिल के पास सघन चेकिंग कर बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम पुरुषोत्तम और नजरूद्दीन निवासी बांसखेड़ा काशीपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से नौ एमएम की दो पिस्टल, दो कारतूस, तीन खाली मैगजीन, एक टार्च, आलानकब बरामद हुआ। काशीपुर के खोखरा मंदिर परिसर से महिला से सोने की चेन चोरी करने के आरोप में नजरूद्दीन जेल जा चुका है।

नजरूद्दीन बीए पास है और राजमिस्त्री का काम जानता है। जबकि उसका साथी पुरुषोत्तम छोई मार्ग पर नीरा बेचता था। टीम में एसएसआई सुशील कुमार, एसआई दिनेश भट्ट, दीपक जोशी, दीपक कौशिक, बालकृष्ण, यतेंद्र रावत, नरेंद्र यादव, जरनैल सिंह, विपिन आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें