गरुड़ (बागेश्वर)। पॉक्सो एक्ट के आरोप में न्यायालय से जमानत पर रिहा अभियुक्त तीन माह से लापता है। बैजनाथ के थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि ग्राम अणां निवासी प्रमोद सिंह रावत के खिलाफ थाने में धारा 354, 323, 504, 11/12 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय से एक बार जमानत मिलने के बाद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ जबकि उसके खिलाफ वारंट जारी हो चुका है। अब न्यायालय ने उसके विरुद्ध उद्घोषणा जारी कर दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।