फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर देने आयी नवविवाहित के गायब होने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय महाविद्यालय में एमए फाइनल का पेपर देकर लौटते समय लापता नवविवाहिता सकुशल मायके लौट आई है। बैलपड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की निवासी छात्रा एमए फाइनल में पढ़ती है। कुछ दिन पूर्व उसका विवाह किच्छा निवासी युवक के साथ हुआ था। आजकल हो रहीं कुमाऊं विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं देने के लिए वह अपने मायके आई थी। इसी दौरान बुधवार को पेपर देने के बाद वह लापता हो गई थी। मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया था। इसी बीच बृहस्पतिवार को छात्रा खुद मायके लौट आई। पूछने पर छात्रा ने बताया कि वह सहेली के घर चली गई थी। मायके वालों ने छात्रा के सकुशल लौटने की लिखित सूचना बैलपड़ाव चौकी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें