खटीमा के निकटवर्ती गांव की युवती ने बुधवार को झनकईया थाने में तहरीर सौंपी। कहा कि पिथौरागढ़ निवासी परवीन गोस्वामी फेसबुक में उसकी और अपनी फोटो अपलोड कर दोनों शादी की अफवाह फैला रहा है। कहा कि विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसपर पुलिस ने परवीन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।