फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी के दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नैनीताल के बिंदुखत्ता की कार रोड मार्केट स्थित कृष्णा ट्रेडर्स में बृहस्पतिवार रात हुई चोरी के आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कृष्णा ट्रेडर्स में बृहस्पतिवार रात बदमाश रोशनदान को तोड़कर दुकान में घुसे थे। दुकान स्वामी मदन तुलेडा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन की। पुलिस ने कुंवरपाल कश्यप निवासी आरटीओ ऑफिस के समीप मुखानी हल्द्वानी और संदीप उर्फ काली निवासी इंदिरा नगर बिंदुखत्ता को 2940 रुपये नकद और चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिनका शुक्रवार दोपहर बाद चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें