रामनगर में बीते बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक अधेड़ की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। भवानीगंज क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े एक घायल अधेड़ की सूचना राहगीरों ने 108 सेवा को दी थी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था तथा शिनाख्त के भी प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। अज्ञात अधेड़ ने शुक्रवार शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।