फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस में बैग खोलते एक युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में निजी बस में यात्री के बैग का लॉक खोलते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बृहस्पतिवार शाम नगर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राजवीर काशीपुर से हल्द्वानी जा रही निजी बस में परिवार संग जा रहे थे। दोराहा कनौरा के पास एक युवक ने उसका बैग का लॉक खोलकर लगा। जिस पर बस के अंदर हंगामा हो गया। बस की गति धीमी होने पर तीन युवक जल्दी से उतर कर फरार हो गए। इस दौरान यात्रियों ने एक युवक को पकड़कर दोराहा पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं आने पर आरोपी का पुलिस एक्ट में चालान किया जाएगा। एसआई के अनुसार पीड़ित राजवीर मीडिया से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें