गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत एक ऑल्टो कार और बोलेरो में टक्कर होने से कार में सवार सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ऑल्टो कार सीएच 03-सी 2872 मंगलवार अपराह्न लमचूला से गरुड़ की ओर आ रही थी। वज्यूला के पास ऑल्टो कार बोलेरो यूके 02टीए 0879 से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बैजनाथ पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में कार में सवार प्रकाश राम, पुष्कर राम, देेवेंद्र कुमार, नारायण राम, सरस्वती देवी, विमला देवी, आनुली देवी निवासी लमचूला घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से एमएमएस सीएचसी बैजनाथ लाया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी एसएस गुंज्याल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सरस्वती देवी (35) को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि कार में सवार लोग बारात का सामान खरीदने लमचूूला से गरुड़ बाजार की ओर आ रहे थे।