फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने युवक को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हरिद्वार से अपने घर बिहार जा रहे सिडकुल कर्मी को जहरखुरान गिरोह ने लूट लिया। उसे घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार निवासी गणेश राम पुत्र रामप्रताप हरिद्वार में सिडकुल में काम करता है। गणेश घर जाने के लिए रामनगर की बस में बैठा और उसे लक्सर में उतरकर बिहार की ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन हरिद्वार से लक्सर के बीच किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे गणेश बेहोश हो गया। इसके बाद वह अर्द्धबेहोशी की हालत में रामनगर रोडवेज स्टेशन पहुंच गया। बस से उतरते समय वह गिरकर घायल हो गया। बाद में उसे एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अर्द्धबेहोशी की हालत में गणेश ने बताया कि जहरखुरान गिरोह के सदस्य उसके दो हजार रुपये और बैग ले गए। अस्पताल में गणेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें