फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रिसोर्ट में आयोजित वैवाहिक समारोह में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाफरपुर जिला रुद्रपुर निवासी अमन अनेजा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीती रात वह ढेला स्थित रिसोर्ट में आयोजित वैवाहिक समारोह में खाना खा रहा था तो सिद्धार्थ अग्रवाल निवासी रानीबाग हल्द्वानी, अभिषेक अग्रवाल निवासी रुद्रपुर, अश्विनी निवासी रुद्रपुर व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरु कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें