फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात शव मिलने पर थानाध्यक्ष जुटाएं सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शनिवार को अपराध समीक्षा की। एसएसपी ने थाना प्रभारी व अध्यक्षों को निर्देश दिए कि नगर पालिका चुनाव को देखते हुए निषेधात्मक कार्रवाई की जाए। अज्ञात शव मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर जाकर सबूत जुटाएं। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जाए। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरों के बाहर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं। ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर्यटकों से मित्रवत व्यवहार करें। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के प्रति सक्रियता बरतें, उनके मोबाइल आदि चेक करते रहें। थानाध्यक्ष दो साल से लंबित पड़े मुकदमों का निस्तारण कर दें। इस दौरान एएसपी अमित श्रीवास्तव, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा, सीओ लोकजीत सिंह, सीओ रामनगर राजीव मोहन, सीओ लालकुआं हरीश चंद्र भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन दीप भट्ट, निरीक्षक एलआईयू चंद्रशेखर भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें