नैनीताल। पंगूट क्षेत्र के गांव बगड़ में बुधवार दोपहर शादी समारोह के दौरान पैर में गोली लगने से एटीआई क्षेत्र निवासी उमेश बिष्ट घायल हो गया था। उसे यहां प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया था। उमेश ने बृहस्पतिवार को पटवारी ओमप्रकाश को तहरीर सौंप दी है। इसमें उमेश ने छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष के भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पटवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोप की जांच की जा रही है। इस प्रकरण में जरूरी सबूत जुटाकर कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी।