फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर अपने पुत्र के साथ घर लौट रहे दंपति की बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर ग्राम खमरिया निवासी सुखदेव सिंह पुत्र लाल सिंह पत्नी सुरजीत कोर और पुत्र मंगू सिंह के साथ गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब से बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम सिद्धा गांव से होकर निकले एनएच पर खटीमा मार्ग की ओर से आ रहे कैंटर (यूके05सी-0614) ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक के साथ कैंटर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार कोठारी ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से नगर से चिकित्सालय भिजवाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें