नैनीताल। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात तक एक होटल में तेज आवाज में डीजे बजाने पर होटल प्रबंधन पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
तल्लीताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के मुताबिक शुक्रवार को देर रात प्रतिबंध के बावजूद तल्लीताल स्थित हिमालय होटल में कार्यक्रम आयोजन था। यहां कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही विद्यार्थियों को परेशानी हो रही थी। रात में ही किसी ने शिकायत की, जिस पर थाने से पहुंची पुलिस ने डीजे बंद कराने के साथ ही होटल प्रबंधन पर कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।