रामनगर (नैनीताल)। अज्ञात कारणों के चलते दसवीं की एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मंगलवार देर रात मौहल्ला खताड़ी निवासी शफीक की 14 वर्षीय पुत्री नूरमहक ने अज्ञात घर में रखा विषैला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।