फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध भंडाराण मे पौने दो करोड़ से अधिक का ठोका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में चुगान बंद होने के बाद खान, प्रशासन ने सोमवार को अवैध भंडारण की जांच की। वहां के सात भंडारणों पर अनियमितता मिलने पर पौने दो करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि ग्राम चैनपुरी स्थित पुरेवाल स्टोन क्रशर पर 19.05 लाख, ग्राम मडैया स्थित ढिल्लन स्टोन क्रशर पर 66.54 लाख, ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती स्थित चरनजीत सिंह के स्टॉक पर 44.41 लाख, ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती स्थित मुरलीवाला स्टोन क्रशर पर 42.28 लाख, ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती स्थित आनंद स्टोन क्रशर पर 14.82 लाख रुपये समेत कुल मिलाकर 1.87 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका। वहीं ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती भंडारणकर्ता सन्नी गर्ग, ग्राम मडैया के श्री गणेश ट्रेडर्स भंडारण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। इसलिए उन्हें नोटिस दिया जाएगा। इस दौरान खान अधिकारी राजपाल लेघा, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुुसैन, सर्वेयर विनोद पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें