रामनगर (नैनीताल)। रविदास मंदिर दिल्ली निवासी वृद्धा छह साल से लापता है। वह परिजन, पुलिस को नहीं मिल सकी है। इसी बीच एक वृद्धा को घर से निकालने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसे देखकर उनका पोता अखिलेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह मंगलवार को अपने मित्र सलमान अंसारी के साथ अपनी दादी की तलाश में रामनगर पहुंचा। यहां कोतवाली पहुंचने पर उन्होंने अपनी समस्या पुलिस को बताई। कहा कि उनके परिजन लापता दादी को तलाश रहे हैं कि लेकिन किसी रामनगर नामक स्थान पर बनाया गया लावारिस घूम रही दादी का वीडियो देखकर यहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को गुमशुदगी रिपोर्ट, पोस्टर भी दिखाए लेकिन यहां वृद्धा का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि वीडियो का दृश्य किसी दूसरी जगह का है। इसके बावजूद उपनिरीक्षक विपिन जोशी ने युवकों को आश्वासन दिया कि यदि वृद्धा का पता चलेगा तो उन्हें सूचना दे दी जाएगी।