बाजपुर के ग्राम प्रधान विकास शर्मा के अनुसार रविवार देर शाम रुद्रपुर-काशीपुर हाइवे पर गांव जगन्नाथपुर निवासी मोहम्मद ताज की 10 वर्षीय पुत्री असरा सड़क पार कर रही थी कि एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। खबर मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका दफन कर दिया। इधर, सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी ने घटना से इनकार किया है।