फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात्रि हुए दो कार की भिड़त में एक की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई दो कारों की भिड़ंत में घायल अधेड़ की मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। हल्दुआ क्षेत्र के ग्राम थारी पीपलसाना निवासी सुखपाल सिंह पाली (55) शुक्रवार रात अपनी पत्नी, दो बहुओं, दो पोतियों, एक पोते के साथ अपनी ऑल्टो कार से घर लौट रहे थे कि ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित चौधरी ढाबे के पास सामने से आ रही शिफ्ट कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। इससे ऑल्टो में सवार, स्विफ्ट में सवार कमला देवी, सुनीता, जगत सिंह, मोहित निवासी टांडा घायल हो गए। दोनों वाहनों में सवार घायलों का उपचार काशीपुर के निजी चिकित्सालय में कराया गया लेकिन ऑल्टो सवार सुखपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि काशीपुर से दिल्ली ले जाते समय सुखपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों कार पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें