फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कुमाऊं रेजीमेंट का जवान ड्यूटी के दौरान लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा के पश्चिम बंगाल के बीनाकुड़ी में तैनात सात कुमाऊं रेजीमेंट का जवान 16 मार्च सुबह चार बजे से लापता है। सेना की यूनिट जवान की तलाश में लगी हुई है। जवान के लापता होने की सूचना उसके परिजनों को 16 मार्च को फोन द्वारा यूनिट के अधिकारियों दी।
विज्ञापन

छिनकी निवासी लापता सेना के जवान सूरज सिंह चढ्ढा पुत्र स्वर्गीय दान सिंह चड्ढा के भाई कुंदन सिंह चड्ढा ने बताया कि उसका भाई रानीखेत में दस माह की ट्रेनिंग पूरी कर सात फरवरी को एक माह के अवकाश पर घर आया था। एक माह का अवकाश पूरा कर सूरज सात मार्च को पहली पोस्टिंग के लिए पश्चिम बंगाल के बीनाकुड़ी यूनिट के लिए रवाना हुआ। उनके परिवार की 14 मार्च तक फोन पर बात होती रही। 16 मार्च को शुक्रवार के दिन में 11 बजे सूरज की यूनिट से फोन आया कि सूरज सुबह चार बजे से लापता है। कुंदन का कहना है कि उनके परिवार को अभी तक कोई सूचना उसके भाई के बारे में नहीं मिली है। सूरज के अचानक लापता होने से परिवार में सभी लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें