फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत डंपर चालक ने सडक पर मचाया तहलका, कई लोग हुए घायल, लोगों ने चालक को किया पुलिस के हवाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नशे में धुत चालक ने डंपर को बेरीपड़ाव से हल्दूचौड़ तक तेज गति से चला दिया। इससे हल्दूचौड़ के हाटबाजार में भगदड़ मच गई। डंपर यूपी 02 डी 2517 गौला नदी के बेरीपड़ाव खनन निकासी गेट पर पंजीकृत है। इसे थाना अमरिया जिला पीलीभीत यूपी के ग्राम बिलासपुर निवासी प्रह्लाद चलाता है। वह आजकल बेरीपड़ाव में रहता है। शुक्रवार शाम प्रह्लाद ने नशे की हालत में वाहन चलाकर राहगीरों को डरा दिया। इसे देखकर हल्दूचौड़ हाटबाजार में भगदड़ मच गई। इस कारण दो दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए। दो से अधिक लोग जख्मी हुए। डंपर के पीछे भागे ग्रामीणों ने बमुश्किल नशेड़ी चालक को पकड़ कर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस को सौंपा। जहां से उसे कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी डंपर चालक का मेडिकल कराया। इसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। देर शाम तक डंपर की चपेट में आए दोपहिया वाहनों के चालकों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें