फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में हुआ ऊधमसिंहनगर व नैनीताल जिलो की सीमा का सीमाकंन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अवैध खनन को रोकने के लिए ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के अधिकारियों ने सोमवार को कोसी में अपने-अपने जिले का सीमांकन किया। अब बजट आने पर यहां एक गेट बनाकर चौकी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की पुलिस, खान व वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों जिलों की सीमा का मापन किया। बंजारी रोड दक्षिण गांधीनगर पर खनन की गाड़ियों को चेक करने के लिए एक गेट के निर्माण के साथ ही वन चौकी का भी निर्माण किया जाएगा। इससे अवैध खनन पर अंकुश लग सकेगा। इस दौरान खनन अधिकारी राजपाल लेघा, यूएसनगर के एडीएम प्रताप शाह, एएसपी जगदीश चन्द्र, सीओ राजेश भट्ट, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ कलम सिंह बिष्ट, बैलपड़ाव रेंज के रेंजर संतोष पंत, कोतवाल विक्रम राठौर, पीरुमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें