फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति व सास पर किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति, सास को गिरफ्तार किया है। थाना जसपुर ऊधमसिंह नगर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी मो. इरफान ने इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसने 18 सितंबर 2017 को अपनी पुत्री नगमा का निकाह पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम उदयपुरी चोपड़ा निवासी मो. नौशाद से किया था। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री नगमा के ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थेे। इसी बीच 12 अक्तूबर 2017 को उसे फोन आया कि आपकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी है, जब वह रामनगर अस्पताल पहुंचा तो ससुरालियों ने बताया कि नगमा की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। नगमा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति नौशाद, सास जुबैदा के खिलाफ आईपीसी की धारा 304बी, 498ए, 3/4 दहेज निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस सबूत जुटाकर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें