फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र पूरी होने पर हुई थी तेंदुए की मौत

विज्ञापन
leopard in lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। मनोरा रेंज में हुई तेंदुए की मौत स्वाभाविक मौत थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी उम्र पूरी हो गई थी। मनोरा रेंज में 20 फरवरी को खुरपा नंबर तीन गांव के पास एक तेंदुए का शव मिला था। तेंदुए के नाखून आदि कुछ अंग नहीं मिले थे। इसलिए स्थानीय लोगों ने तेंदुए के अंगों को तस्करी की आशंका जताई थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसके मुताबिक तेंदुए की उम्र करीब 15 साल थी। शायद उम्र पूरी होने की वजह से ही उसकी मौत हुई होगी। उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत का कोई दूसरा कारण प्रतीत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें