फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पथराव, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक ग्रामीण ने 30-35 लोगों पर अपने और गांव के अन्य लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। वहीं गांव की महिलाओं ने भी उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोतवाली में एसआई कश्मीर सिंह का घेराव किया।
विज्ञापन


ग्राम चैनपुरी निवासी हरीश राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी आपसी रंजिश के चलते पिछले तीन दिन से उसके घर पर आकर धमकी दे रहा है। आरोप लगाया कि रविवार रात 30-35 लोगों ने उसके घर में जबरन घुसकर गाली-गलौच कर धावा बोल दिया। वहीं घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता कर घर पर पथराव भी किया। इसी बीच शोर सुनकर गांव के कुछ लोग बचाव को आए, जिनमें छह लोग पथराव के कारण घायल हो गए। हरीश ने बताया कि उक्त लोगों ने जाते वक्त उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में गांव की महिलाओं ने सोमवार को कोतवाली में एसआई का घेराव कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। वहीं एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घेराव करने वालों में सरस्वती जोशी, शांति देवी, हेमा देवी, बीना देवी, दीपा देवी, नंदी देवी, आशा देवी, कमला देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें