फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर दो पर्यटकों का चालान काट दिया। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी राजीव कौशल और मुजफ्फरनगर निवासी संजय शर्मा रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे नैनी झील पर ड्रोन कैमरे से शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच किसी ने मल्लीताल थाना पुलिस को सूचना दे दी। तभी वहां पहुंचे एसआई दीपक बिष्ट ने ड्रोन को कब्जे में ले लिया। दोनों पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर जुर्माना लगा दिया। पर्यटकों ने बताया कि वह प्री-वेडिंग शूटिंग करने आए हैं। उन्हें नहीं पता था कि ड्रोन उड़ाने के लिए अनुमति लेनी होती है। वह एसडीएम से अनुमति ले लेंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन रविवार की छुट्टी होने के कारण उनकी मुलाकात एसडीएम से नहीं हो सकी। एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से झील पर ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें