सितारगंज। नगर के वार्ड संख्या नौ निवासी राजेश कुमार ने कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी। कहा कि 26 फरवरी को उसकी पुत्री रिंकी (22) महाराणा प्रताप चौक पर अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी।
इसी बीच नकुलिया चौराहे की तरफ से आ रही बाइक (यूके06एक्यू-5893) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे रिंकी के दाहिने पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजेश ने पुलिस से बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।