नानकमत्ता। ओवरटेक करने के प्रयास में कार और ईंट से लदे छोटा हाथी की भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र की प्रतापपुर चौकी के पास खटीमा की ओर जा रही कार (यूके06एबी-8325) ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ईंट से लदे छोटा हाथी (यूके06सीबी-0837) से टकरा गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत में छोटा हाथी पर सवार योगेश राठौर पुत्र बाबूराम राठौर, शाहिद पुत्र रसूल शाह, रफीक पुत्र ननकू शाह, निवासी ग्राम दियूड़ी और शमशेर अली पुत्र हुसैन अली निवासी शाहजहांपुर यूपी घायल हो गए।
घायलों को नानकमत्ता के पीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रतापपुर चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी की ओर से भी घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।