फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने बाइक फूंकी

विज्ञापन
fire logo
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अज्ञात लोगों ने होली पर एक बाइक जला दी। पुलिस बाइक स्वामी, जलाने वालों का पता लगा रही है। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के जंगल में शुक्रवार को टेड़ा गांव के पास एक बाइक जली मिली। किसी ग्रामीण ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। कोसी के रेंजर भगवती प्रसाद पंत ने भी घटना की पुष्टि की। पिछले साल भी इसी गांव के पास एक बाइक, एक कार जली थी। दो वर्ष पूर्व क्यारी मार्ग पर भी अज्ञात महिला को पुलिया के नीचे ले जाकर जला दिया गया। इसके बावजूद किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें