रामनगर (नैनीताल)। चोरों ने पीरूमदारा क्षेत्र में गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में हजारों रुपये की चोरी कर ली। गणपति धाम पीरूमदारा निवासी मोहन स्वरूप शास्त्री 28 फरवरी को परिजनों के साथ पैतृक गांव गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में बृहस्पतिवार रात चोरोें ने उनके घर की छत का जाल तोड़ दिया। उन्होंने सभी कमरों के ताले तोड़ दिए। अगले दिन शुक्रवार को मोहल्लेवासियों ने घटना की सूचना गृहस्वामी को दी। गृहस्वामी मोहन शनिवार को घर लौट आए। बताया कि चोर अलमारी से 40 हजार रुपये, गुल्लक से चार हजार रुपये ले गए हैं। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।