फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से फोटो खीचने को मना किया तो धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा के मझोला गांव निवासी पूरन लाल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि गांव का ही एक युवक उसकी भतीजी का फोटो मोबाइल से खींच रहा था। उसने मना किया तो आरोपी कुछ लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित के गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें