फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से अवैध खनन करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में गांव इटव्वा निवासी दिव्यांग सुरेश सिंह ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर गांव गोबरा निवासी चार लोगों पर उसके खेत से जबरन अवैध खनन का आरोप लगाया है। शनिवार को दी तहरीर में कहा है कि एक मार्च को गांव गोबरा के कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर उसके बंजारीघाट खेतों में से रेता बजरी खुदान कर ले गए। विरोध करने पर गाली गलौच और धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि सुरेश सिंह के खेत से अवैध तरीके से खनन करके माफिया ने उसकी दो एकड़ कृषि उपजाऊ भूमि खराब कर दी है। शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें