फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को लूटने वालों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। डॉली रेंज के जंगल में बाइक सवारों को लूटने के आरोपियों को पुलिस दो दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी है। तिलियापुर शक्तिफार्म निवासी विनय साहनी, अविनाश सिडकुल की जेबीएम फैक्ट्री में ड्यूटी करते हैं। वह बृहस्पतिवार रात ड्यूटी कर बाइक से डॉली रेंज के जंगल पार ढौराडाम स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान इमलीघाट गेस्ट हाउस से करीब एक किमी आगे कठपुलिया के पास तमंचे, लाठी, डंडे लेकर बैठे दो लुटेरों ने हाथ, पैर बांधकर उनसे बाइक समेत 1100 रुपये लूट लिए थे। तहरीर मिलने के बाद सक्रिय पुलिस, एसओजी की पांच टीमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, यूपी के बहेड़ी में खाक छान रही हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति का स्केच बनाया है। इसके बावजूद घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें