बाजपुर के गांव धनसारा निवासी नूरबी पत्नी तौफीक अहमद ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर इसी गांव के कुछ लोगों पर घुसकर गाली गलौच और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 24 फरवरी को बिजली विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी थी। गांव के कुछ लोगों ने उसके पति पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर गाली गलौच और मारपीट की। हंगामा होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल वीडी उनियाल ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।