केलाखेड़ा में पुलिस ने एक अभियान के तहत गांव बरवाला में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी। इस दौरान 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 2000 लीटर लाहन नष्ट किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर एसआई अशोक कांडपाल ने पुलिस टीम के साथ गांव बरवाला में नहर किनारे अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी। पुलिस को देखते ही आरोपी गुरमेल सिंह ने भागने की कोशिश की, जिसे दबोच लिया गया।