फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले युवक के विरूद्घ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। पुलिस ने बाइक सवार युवक पर गौला रेंज के वन विभाग की सरकारी गाड़ी को रोक कर राजकीय कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 506, 341, 353, 427 के तहत कार्रवाई की है। इस झगड़े में पुलिस ने 18 फरवरी को वनकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी के पिता ने अपने बेटे को नाबालिग बताते हुए गश्ती दल में शामिल धन सिंह अधिकारी समेत अन्य वन कर्मियों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। इस तहरीर पर पुलिस ने तभी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके खिलाफ वनकर्मियों ने 19 फरवरी को कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी थी। गौला रेंज के वन आरक्षी किशोर सिंह ने 18 फरवरी को ही कोतवाली में तहरीर दे दी थी। उनका आरोप था कि रावतनगर में अवैध खनन की सूचना पर विभागीय अमला सरकारी वाहन से मौके पर जा रहा था। तभी एक युवक ने बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर सरकारी गाड़ी का रास्ता रोकने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें