फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय का फैसला सच्चाई की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग के तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख बलवंत सिंह कन्याल की 22 अगस्त 2009 को थाने में हुई हत्या, बवाल के मामले में दोनों पक्ष न्यायालय से बरी हो चुके कन्याल समर्थकों ने ग्रामीणों के बरी होने को सच्चाई की जीत बताया है लेकिन ब्लॉक प्रमुख की पत्नी दीपाली कन्याल ने अब भी हत्यारे का नाम जानना चाहा है।
विज्ञापन

कालाढूंगी थाने के पास गोली मारकर बलवंत की हत्या हुई थी, जिसके बाद उनके समर्थकों ने 23 अगस्त को कालाढूंगी थाने में तोड़फोड़, आगजनी की थी। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या तक हुई थी। इस मामले में कई मुकदमे दर्ज हुए थे। हत्या के दूसरे दिन के बवाल में 56 अभियुक्तों के बरी होने पर ब्लॉक प्रमुख की पत्नी दीपाली भी संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि न्यायपालिका का फैसला न्यायसंगत है, जिसका वह सम्मान करती हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे लगा दिए थे, जिस करण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन थाना गेट के पास उनके पति की हत्या कर दी गई, लेकिन बलवंत की हत्या किसने की? इस सवाल का जवाब तो मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें